गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ, बखरी के द्विवार्षिक चुनाव के तहत नामांकन की अंतिम तिथि पर विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।निर्वाचन पदाधिकारी नवल किशोर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मदन मोहन तथा सहायक सचिव पद के लिए गौरव कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए चंदन कुमार, चंदन चौधरी एवं मो. आसिफ ने भी नामांकन कराया।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर चौधरी, महासचिव पद के लिए राम प्रवेश वर्मा, सुरेंद्र केशरी एवं प्रमोद कुमार, सहायक सचिव पद के लिए सत्यप्रकाश ठाकुर तथा अंकेक्षक पद के लिए मदन कमती ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनिल गोस्वामी, अधिवक्ता शिशिर कुमार एवं शंकर पंडित उपस्थित रहे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
