नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी से एक नशेड़ी को हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर नावकोठी वार्ड नंबर 12 के मो अकरम के पुत्र मो सद्दाम को शराब के नशे में हंगामा करते मौके पर गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई गई।
जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तारी में एसआई मो० इस्माइल सहित पुलिस जवान शामिल थे।
