नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में मारपीट एवं रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में नावकोठी वार्ड संख्या 13 के मोहम्मद गफूर का पुत्र मोहम्मद इसराइल ने गांव के ही मोहम्मद रहमत का पुत्र अल्ताफ उर्फ छोटू दोनों पिता पुत्र और तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।उपरोक्त लोगों पर 50 हजार रु रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।इसराइल की आंख पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने मामला दर्ज कर छान तहकीकात शुरू कर दिया है।
