गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) ने 19 जनवरी को बेगूसराय के पकड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहले कार्यक्रम में वोकल फ़ॉर लोकल एक्सहिबिशन का आयोजन किया गया, जिसमें नए और पुराने लाभार्थियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए और बेचे। एक्सहिबिशन में मशरूम का आचार, मशरूम पाउडर, मशरूम बड़़ी, विभिन्न प्रकार के हर्बल उत्पाद, गौ गोबर अगरबत्ती-धूपबत्ती, संब्रानी धूपबत्ती, कीटनाशक, लैपटॉप बैग, शॉपिंग बैग, तुलसी मधु, सरसों मधु, लिप्टिस मधु, जामुन मधु जैसे उत्पाद शामिल थे।

दूसरे कार्यक्रम में, EDII ने सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 55 महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें बीरपुर, करीमटोला, पकड़ी, मुनीचक और मुजफ्फरा की आकांक्षी महिला उद्यमियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष अरोरा (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, जेएम फाइनेंशियल फाउंडेशन) और सुश्री सोनी मृदुलता (मैनेजमेंट ट्रेनिं, जेएम फाइनेंशियल फाउंडेशन) ने EDII द्वारा संचालित MSDP प्रोग्राम के फ्रेमवर्क और किस तरह से महिलाओं में उद्यमिता विकास को संस्था द्वारा किया जा रहा है, इसे समझा और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक श्री राम कुमार सिंह तथा समाज सेविका मीना देवी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की बेहतरीन एंकरिंग मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण की महिला उद्यमी प्रियंका कुमारी ने किया।

वोकल फ़ॉर लोकल एक्सहिबिशन में भाग लेने के लिए चिलमिल, छपकी, पकड़ी, बसही, लरुआरा, मुजफ्फरा, परबन्दा तथा डीहपर और भवानंदपुर की महिला उद्यमियों ने भाग लिया। EDII के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट, बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज और बैंक लिंकेज में सहयोग करेगी।

वोकल फ़ॉर लोकल एक्सहिबिशन में लाभार्थियों ने मशरुम उत्पादन और वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स का लाइव डेमोंस्ट्रेशन ज्योति कुमारी तथा अगरबत्ती-धूपबत्ती का लाइव डेमोंस्ट्रेशन संगीता देवी ने किया। नीतू कुमारी और खुशबू कुमारी ने मशरुम उत्पादन पर प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य अतिथि आशीष अरोरा और सोनी मृदुलता ने ज्योति मशरुम इंटरप्राइजेज यूनिट का विजिट चिलमिल गाँव मे किया और लाभर्थियों से बातचीत किया। सभी लाभर्थियों ने EDII के इस पहल के लिये संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रमन गुजराल को धन्यवाद ज्ञापन किया।
