नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नावकोठी थाना कांड संख्या 27/26 के प्राथमिकी अभियुक्त नावकोठी निवासी राम विनोद पासवान के पुत्र जीतो पासवान को थाना चौक के एक दुकान से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी में स्वयं प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, एसआई रंजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
