गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भारत गैस एजेंसी प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं से अविलंब ईकेवाईसी कराने की अपील की है। एजेंसी प्रबंधक पारस कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं का अब तक ईकेवाईसी नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। अन्यथा गैस आपूर्ति और सब्सिडी राशि बाधित हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी एजेंसी की नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी के प्रशिक्षित मैकेनिकों द्वारा अनिवार्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है, जो उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से पुराने और जर्जर गैस सिलेंडर पाइप को बदलवाने की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
