गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर क्षेत्र के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र बाबा गरीबनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ जजमान कोषाध्यक्ष पंकज केशरी ने अपने परिवार सहित संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। रात्रि में भगवान शिव के अमृत रस एवं महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका हजारों भक्तों ने लाभ उठाया।मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय नेमानी एवं सचिव सुरेन्द्र केशरी ने बताया कि मंदिर में सदियों से पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है और यहां सच्चे मन से पूजा करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मध्यरात्रि में विवाह संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने विशेष चरणामृत ग्रहण कर अपना व्रत खोला।
पूरी रात बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों एवं डांस ग्रुप द्वारा भक्तिमय जागरण, भजन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे उपस्थित हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष चन्द्रदेव शर्मा, प्रेम किशन मन्नू, सन्नी गुप्ता, अमित पोद्दार, सोनू गुप्ता, पवन साहू, श्रवण बजाज, रामदयाल केशरी, सुनील पोद्दार, विजय वर्मा, रामचंद्र सहनी, रविन्द्र सहनी, महेश केशरी, रामप्रताप साहू, संजीव पोद्दार, नवीन सोनी, मनोज गुप्ता सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
