गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी बाजार स्थित एक किराना दुकान में ग्राहक बनकर घुसे एक युवक द्वारा गल्ला से लगभग 15 हजार रुपये चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
घटना के संबंध में सलौना निवासी दुकानदार उपेंद्र साहू ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया। इसी दौरान उसने धोखे से गद्दी पर रखी चाबी उठा ली और मौका पाकर गल्ला खोलकर उसमें रखे करीब पन्द्रह हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह चुपचाप दुकान से निकल गया।
दुकानदार के अनुसार, घटना की जानकारी तब हुई जब गल्ला चेक किया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान में आते-जाते दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने ऐसे घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
