गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय एक लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि लड़की घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद लड़की के पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लड़की की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
