गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी बाजार में मंगलवार को भीषण महाजाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़, अतिक्रमण और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
लोगों ने नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।
प्रशासन की ओर से समय पर पहल नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर होती जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।
