गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
मंगलवार की संध्या नौला में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा सुजीत हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने नौला निवासी वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की मौत की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
कैंडल मार्च की शुरुआत पंचायत सरकार भवन, नौला से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नौला चौक तक पहुंची। वहां पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और सुजीत कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सभा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सुजीत की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस कैंडल मार्च में मुखिया रिचा देवी, पंचायत समिति सदस्य अनामिका कुमारी, सरपंच विश्वनाथ पंडित, पूर्व पंसस शंभू पासवान सहित ग्रामीण प्रीतम कुमार, जयंत, गोलू, रामेश्वर, आलोक, पीयूष, राहुल, साकेत समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
