नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत के एक युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो जाने से स्वजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार की रात समसा पंचायत अंतर्गत करैईटांर गांव वार्ड संख्या 2 निवासी बालेश्वर चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार का निधन मोटरसाइकिल दुर्घटना मे हो गया।अंकित अपनी बहन के घर खगड़िया जिला के रटनहा जा रहा था। उसी क्रम में सुम्भा गांव के समीप बिजली के खंबे से टकराने से सिर फट गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
यह खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।बालेश्वर चौधरी का परिवार अत्यंत निर्धन है।मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाता है।उनका बड़ा बेटा का अचानक देहांत परिवार के लिए बड़ी क्षति है। लाश के घर पहुंचते ही देखने के लिए ग्रामिणों की भीड़ लग गई।स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना देते हुए सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
मौके पर पंचायत के सरपंच बाबू साहेब कुंवर, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी, भाजपा महामंत्री दीपक कानू आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
