विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
मद्यनिषेध अभियान के तहत भगवानपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भगवानपुर थाना और डी आई यू टीम की संयुक्त कार्रवाई में 1539 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ताजपुर दोबटिया के पास छापेमारी की। मौके से 1 ट्रक और 1 कार में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

उक्त मामले में पुलिस ने चार तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र धनंजय कुमार दूसरे बेगूसराय जिला अंतर्गत मंसूरचक निवासी कमल किशोर चौधरी के पुत्र शिवकुमार चौधरी तीसरे इसी जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहूनी गांव निवासी दिपक सिंह के पुत्र शिवम कुमार तथा चौथे मुजफ्फरपुर जिला के पियर थाना क्षेत्र के निवासी राजदेव राय के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है ।

गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने शराब लदे ट्रक और कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब की मात्रा 1539 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
