गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वारंटी सलौना निवासी स्वर्गीय रूप लाल महतो के पुत्र तिलो महतो एवं तिलो महतो के पुत्र बबलू महतो को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा सलौना निवासी स्वामी नाथ रविदास के पुत्र हेमचंद्र कुमार उर्फ छोटू, नशेड़ी पवन दास के पुत्र बबलू दास तथा बहोरचक निवासी शराब कारोबारी स्वर्गीय सिकंदर दास की पत्नी अमूलिया देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
