नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के पूर्व सरपंच व हरफनमौला क्रिकेटर मृत्युंजय सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
रविवार को भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र के बाद जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी काफी मजबूत होगी।इनके अनुभव और लोकप्रियता से पार्टी का जनाधार बढेगा।
पूर्व सरपंच और उनके समर्थकों को पार्टी का गमछा और झंडा देकर सम्मानित किया गया। भाजपा में शामिल होने पर नावकोठी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश महतो,जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू, रजनीश कुमार,तरुण सिंह,शीलबंत सुदर्शन, नीतीश जायसवाल, पंकज जायसवाल, ओम जी पोद्दार, कन्हैया कुमार,प्रो हरेराम सिंह,रिशु कुमार आदि शामिल हैं।
