By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: डिग्री कॉलेज के लिए दान की गई भूमि पर भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » डिग्री कॉलेज के लिए दान की गई भूमि पर भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन
Uncategorized

डिग्री कॉलेज के लिए दान की गई भूमि पर भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 3, 2026 7:05 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय

वीरपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर कॉलेज के लिए पूर्व में दान की गई भूमि का उपयोग करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज स्थापना के उद्देश्य से करीब दो दशक पहले दान की गई भूमि आज भी उपलब्ध है और उसी पर कॉलेज का भवन बनाया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह समेत अन्य भूमिदाताओं द्वारा डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए वीरपुर में 5 बीघा 1 कट्ठा भूमि दान की गई थी। यह भूमि राज्यपाल, बिहार सरकार के नाम से निबंधित भी है। बावजूद इसके अब तक उक्त भूमि पर कॉलेज भवन का निर्माण नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने कहा कि वीरपुर पूर्वी पंचायत के लखनपुर मोहल्ले में स्थित यह भूमि प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। कॉलेज निर्माण के लिए यह स्थान पूरी तरह उपयुक्त है। वर्तमान में भूमि की देखरेख मुख्य भूमिदाता द्वारा की जा रही है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राज्य के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। ऐसे में वीरपुर में पहले से उपलब्ध इस भूमि का उपयोग कॉलेज भवन निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरकार और संबंधित विभागों को इस संबंध में अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

ज्ञात हो कि हाल ही में प्रखंड के खरमौली प्लस टू विद्यालय में डिग्री कॉलेज संचालन की स्वीकृति मिली है। भवन निर्माण होने तक वहीं शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का मानना है कि जब कॉलेज के लिए पर्याप्त भूमि पहले से उपलब्ध है और भूमिदाताओं की भी सहमति है, तो स्थायी भवन का निर्माण उसी भूमि पर किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन पर मुखिया पूनम देवी, त्रिपुरारी कुमार, सरपंच दयानंद झा सहित 167 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज भवन निर्माण के लिए दान की गई भूमि का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

You Might Also Like

नावकोठी में बिजली चोरी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज
बुढ़ी गंडक नदी पर चेरिया व बरियारपुर के बीच पुल का निर्माण सुरेंद्र मेहता ने किया
बेगूसराय के वीरपुर में सड़क हादसे में राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत
नावकोठी में पुत्र पर मां से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
केवीके ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत बड़कुरवा और सिकंदरपुर गांव को लिया गोद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तीन माह बाद भी नहीं मिली परिभ्रमण मद की राशि, प्रधानाध्यापकों में बढ़ रहा असंतोष
Next Article वीरपुर बाइक लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up