By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत : अरुण शंकर प्रसाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > राजनीति > जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत : अरुण शंकर प्रसाद
राजनीति

जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत : अरुण शंकर प्रसाद

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 13, 2026 7:54 pm
AV BHARAT NEWS
4 hours ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला इकाई बेगूसराय की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि देश आज एक विशेष अवसर का साक्षी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा ने न केवल देश की तस्वीर बदली है, बल्कि उसकी तकदीर को भी नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव रहा है।

मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह कालखंड देश के इतिहास में परिवर्तनकारी युग के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और मुफ्त राशन योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज करोड़ों परिवारों को मिल रहा है। इन योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया है।

अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था स्थापित की है। डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) तथा जनधन-आधार-मोबाइल व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, जिससे करोड़ों रुपये की बचत भी हुई है। यह सुशासन और जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। आधुनिक सड़कें, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से उत्पादन, नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरिक्ष, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियां तथा वैश्विक कूटनीति में भारत की सक्रिय भूमिका इसका प्रमाण हैं। आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य केवल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि “विकसित भारत-2047” के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य देश को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और सांस्कृतिक रूप से विश्व के अग्रणी राष्ट्रों की श्रेणी में स्थापित करना है, जिसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, सुमित सनी, जिला मंत्री शुभम कुमार सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे। उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनविश्वास, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व की सफलता का प्रतीक बताया।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष को कहा ‘टिकट बेचवा’ पार्टियां
वीरपुर में पदयात्रा से अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज
वीरपुर प्रखंड कार्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जनता दल (यूनाइटेड) के बखरी नगर अध्यक्ष पद पर संगीता राय पुनः निर्वाचित, सर्वसम्मति से हुआ चयन
नीतीश के खास ‘ विजय चौधरी ‘ ने नौवीं बार संभाली मंत्री पद की बागड़ोर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पंच का भत्ता तीन वर्षों से बकाया, भुगतान के लिए लगवा रहे चक्कर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up