गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खनजापुर निवासी उमेश कुमार महतो के पुत्र छोटू कुमार तथा पवन कुमार महतो के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अपहरण से संबंधित दर्ज मामले में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

