गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के करेटार गांव निवासी राघो पासवान के पुत्र एवं वारंटी तापेश्वर पासवान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

