गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदाबभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद ओवैसी ने अपने ही गांव के मोहम्मद इरशाद के विरुद्ध वीरपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में मोहम्मद ओवैसी ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद इरशाद उनके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो आरोपित ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि हाथ पर वार किए जाने से हाथ टूट गया।
घटना के बाद पीड़ित ने वीरपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


