नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पंचायत में एक पुत्र पर अपनी मां के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता ने अपने ही पुत्र के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना पहसारा पंचायत के वार्ड संख्या-6 की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रामानुज सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र बमबम कुमार ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी कमर और पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

