गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव , जिला परिषद सदस्य अमित देव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
एसडीएम श्री सौरव ने कहा कि विश्वबंधु पुस्तकालय बखरी की ऐतिहासिक धरोहर है और यहां से निकलकर कई छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं तथा 70 वर्षों से इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है। मुख्य अतिथि अमित देव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप-ए में शिवम कुमार-दुष्यंत कुमार प्रथम, वंदना कुमारी-उर्वशी कुमारी द्वितीय, पवन कुमार तृतीय तथा प्रियांशु चौधरी-अमर कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे।
वहीं ग्रुप-बी में रणबीर महतो-प्रियांशु कुमार प्रथम, श्याम कुमार-आरव कुमार द्वितीय, संदीप कुमार-श्रेष्ठ रस्तोगी तृतीय तथा जुलकर नैन-शिवम कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष गुड्डू ने की। मंच संचालन अमित पोद्दार तथा धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार सुमन ने किया।


