उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 8 लीटर देसी शराब बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मुसहरी निवासी रुकेश सदा उर्फ रूपेश सदा, पिता- स्वर्गीय बालेश्वर सदा के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से एक प्लास्टिक के थैले में रखी 4 सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी में कुल 8 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 205/26, दर्ज किया गया है। मामला बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड के अभियुक्त रूपेश सदा को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस शराब के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।


