नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने की।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के साथ उन्होंने महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया। आज जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की एकता और विकास को आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसका उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सद्भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सुरेश पासवान, श्रीराम सिंह, शिवशंकर सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


