विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली के परिसर में मंगलवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल स्तरीय निपुण टीएलएम मेला आयोजित किया गया।मेला में मिडिल स्कूल मेहदौली,उत्क्रमित मिडिल स्कूल भरडीहा,प्राइमरी स्कूल हंडालपुर,बगरस व लालूनगर मेहदौली के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने टीएलएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निर्णायक मंडल में अनुपम कुमार,कमलेश व मनोज कुमार शामिल थे।टीएलएम मेला में गणित विषय में लालूनगर की बेबी कुमारी ने प्रथम,मेहदौली के अमर शंकर सिंह ने द्वितीय व हंडालपुर की राधा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल की। हिंदी में बगरस की सुमन भारती ने प्रथम व भरडीहा की तहसीन नाज ने द्वितीय,पर्यावरण में मेहदौली के सुमन कुमार मालाकार ने प्रथम व भरडीहा की कुमारी बिंदिया ने द्वितीय स्थान हासिल की। चयनित शिक्षकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर संचालक कृष्ण कुमार,समन्वयक अशोक कुमार सिंह,शिक्षक अनिल,नितेश,प्रभात,संतोष,इजहार,शानू,श्वेता,पूनम,संगीता, रिंकू,साजिद,जय प्रकाश,अजीत आदि मौजूद थे।
