नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
आरसीएम की राष्ट्रव्यापी रूपांतरण यात्रा के शुभारंभ के बाद से अब तक लाखों नवोद्यमी इससे जुड़ चुके हैं,जो कंपनी की जन-आधारित विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यात्रा का नवीनतम पड़ाव बीपी हाई स्कूल बेगूसराय रहा,जहां हजारों नागरिकों ने स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।
इससे पहले आयोजित कई शहरों में लाखों लोगों की भागीदारी को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 75 शहरों की इस यात्रा के 23 दिसंबर 2025 को समापन तक इसकी पहुँच लगभग एक मिलियन लोगों तक हो सकती है।बेगूसराय कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह कार्यक्रम बीपी हाई स्कूल बेगूसराय के कैंपस से शुरू होकर हेमरा चौक, रतनपुर चौक होते हुए हर हर महादेव चौक तक पैदल यात्रा किया। हर हर महादेव चौक से देवना बेगूसराय तक रोड शो किया गया। यात्रा के दौरान आरसीएम रथ भी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान बीपी हाई स्कूल बेगूसराय के प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया।इस रूपांतरण यात्रा का उद्देश्य देश भर के महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाना है।आरसीएम पिछले 25 वर्षों से स्वास्थ्य रक्षा,महिला सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के उद्देश्यों पर कार्यरत है।

आरसीएम परिवार से 20 लाख से अधिक लोग जुड़कर लाभ उठा रहे हैं।आरसीएम परिवार इनका बेहतर जीवन देने के लिए सदैव प्रयासरत है। संगठन ने सदैव सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार को प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरसीएम परिवार ने रक्तदान संगठन की स्थापना की है जिसमें अब तक 30 हजार से अधिक रक्तदाता जुड़ें हैं।साथ ही स्वास्थ्य क्रांति,व्यसन मुक्ति और स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आरसीएम अभियान संगठन मासिक धर्म स्वच्छता अभियान के तहत देश भर में हाइजीन कैंप के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है और समाज की सोच बदलकर महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान निभा रहा है। इसके अतिरिक्त आरसीएम ने रसायन मुक्ति खेती को बढ़ावा देने और एंबुलेंस को रास्ता दें जैसे अभियानों को चलाकर समाज हित के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
इस दौरान कुमार अनुपम रोसरा(स्टार एमराल्ड), संतोष कुमार सुमन (एमराल्ड), संजय सिंह रामदीड़ी (एमराल्ड),गुंजन कुमार, नीरज कुमार,सुमंत कुमार,दीपक कुमार, सरोज दा,राजा कुमार, दिनेशानंद प्रसाद सिंह, आदि इस आयोजन में शामिल थे।
