नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में आयोजित पारो सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब बगरस की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में बगरस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इक़बाल इलेवन विष्णुपुर को 77 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में इक़बाल इलेवन विष्णुपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बगरस की टीम ने 16 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से विकाश चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों पर 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इक़बाल इलेवन विष्णुपुर की टीम बगरस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 50 रन पर सिमट गई। इस तरह बगरस ने 77 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
बगरस के कप्तान अवधेश ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 13 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 2 ओवर के स्पेल में 3 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी करने वाले गौतम कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट हासिल किए। वहीं विकाश चौधरी को पूरे टूर्नामेंट में 155 रन बनाने के लिए बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुकाबले में अंपायर की भूमिका शुभाकर मिश्रा, मनोज एवं लालो ने निभाई। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के सफल समापन पर आयोजकों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
