नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डंडारी इकाई का पुनर्गठन डिग्री कॉलेज डंडारी परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनियुक्त एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यप्रणाली, सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले एबीवीपी डंडारी के पूर्व नगर अध्यक्ष वसंत कुमार ने पुरानी नगर इकाई को विधिवत भंग करने की घोषणा की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों, शैक्षणिक सुधारों और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
सर्वसम्मति से हुए चयन में विकाश कुमार को नगर अध्यक्ष तथा दिवेश को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पंकज कुमार एवं हर्ष कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अनीश कुमार सिंह, शुभम कुमार झा और विशाल कुमार को नगर सह मंत्री का दायित्व दिया गया।
संगठन की वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी रूपेश कुमार को नगर कोषाध्यक्ष तथा नीरज कुमार को कार्यालय मंत्री के रूप में सौंपी गई। प्रचार-प्रसार एवं मीडिया गतिविधियों के लिए निकेश झा को मीडिया संयोजक तथा आकाशदीप कुमार को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।
इसके अलावा संगठन के विभिन्न आयामों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गईं। कुंदन कुमार को एसएफडी संयोजक, राकेश कुमार को एसएफएस संयोजक, अमन कुमार को खेलो भारत संयोजक, सुजीत कुमार को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, अमरजीत कुमार को स्वाध्याय मंडल संयोजक तथा प्रवीण कुमार को प्रतियोगी छात्र कार्य प्रमुख मनोनीत किया गया। वहीं रमन कुमार, ऋतिक रौशन, सौरव गुप्ता, ज्योतिष कुमार एवं प्रियांशु कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विकाश कुमार एवं नगर मंत्री दिवेश ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डंडारी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में नई कार्यकारिणी पूरी सक्रियता से कार्य करेगी।


