नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के वृंदावन में बखरी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर आए बखरी विधानसभा के विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा बिहार सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानती है।अन्नदाता को 18 घंटे कृषि फीडर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी,ताकि रब्बी सीज़न में कोई परेशानी न हों।
बिहार सरकार समर्थन मूल्य पर पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य कर रही है ताकि किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले।पूरे बिहार में फर्टिलाइजर उत्पादित खाद की पर्याप्त भंडार है।सहकारी संस्था व निजी थोक विक्रेता क्षेत्र के किसानों को सरकारी दर पर ही फर्टिलाइजर उत्पाद बेचें।
कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों का निबंधन रद्द किया जाएगा। बखरी मेरी मां है इसलिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि जनवितरण प्रणाली व सरकारी अस्पताल के सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें।जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें।
इस दौरान वृंदावन दूध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव नवल किशोर सिंह,पहसारा पैक्स अध्यक्ष पश्चिम रणवीर कुमार,विवेक कुमार, राजेश कुमार,शंभू प्रसाद सिंह,रामचरित्र सिंह,राजा बाबू, कुमार गणेश शंकर सिंह,वीरेंद्र कुमार सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।
