गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विभागीय आदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुराने तीन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने तीन तथा नए दो मामलों में फरियादियों का पक्ष सुना गया और उपलब्ध साक्ष्यों का भी अवलोकन किया गया। इसके आधार पर आपसी समझौते से पुराने तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।


