नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से एक इश्तिहारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान शेखपुरा निवासी बलदेव सिंह के पुत्र अरविंद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उसके विरुद्ध इश्तिहार जारी किया गया था। यदि निर्धारित अवधि के भीतर वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होता, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाती।
इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर नावकोठी थाना के सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


