नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बागर के 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जख्मी करने का मामला थाना पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसनपुर बागर वार्ड संख्या-2 निवासी प्रद्युम्न यादव के पुत्र सहदेव यादव ने गांव के ही मनोहर यादव के पुत्र चंदन कुमार तथा मनोहर यादव की पत्नी मीना देवी के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना में दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने मिलकर लोहे की रॉड और लोहे के खंती से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया। आवेदक ने बताया कि घटना के दौरान वह और उनकी विकलांग पत्नी बेहोश हो गए थे। होश आने पर हल्ला करने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
आवेदक ने बताया कि 112 नंबर की गाड़ी के आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पीएचसी नावकोठी में इलाज कराया। उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई की है। पंचायत में देरी होने के कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ।
आवेदन के अनुसार, मारपीट का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। सहदेव यादव ने बताया कि उन्होंने उपरोक्त व्यक्ति से 10 धूर जमीन केवाला लिया है, जिस पर प्रधानमंत्री आवास बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि उसी का रास्ता उपरोक्त लोगों ने रोक दिया है।
थानाध्यक्ष मो. फ़िरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


