नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी से मुलाकात कर तेघड़ा की गौरवशाली पहचान एवं ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शताब्दी महोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विधायक रजनीश कुमार ने मंत्री को बताया कि तेघड़ा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला इस वर्ष अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला वर्षों से आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है तथा इसकी ऐतिहासिक पहचान बिहार सहित पूरे देश में विशेष महत्व रखती है।
बैठक में राज्य सरकार के सहयोग से इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक रजनीश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार सरकार के सहयोग एवं जनसहभागिता से तेघड़ा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शताब्दी महोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन के रूप में स्थापित होगा तथा तेघड़ा की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।


