हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति… राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पंचायत
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के पंचायत स्तर पर हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 9:30 बजे सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
प्रखंड के यूएमएस महेशपुर कन्या, म०वि० पालीडीह, उ०म०वि० चकदुल्लम, न०प्रा०वि० बनवारीपुर, म०वि० मल्हीपुर, उ०म०वि० अतरुआ और उ०म०वि० चुरामनचक सहित पंचायत के सभी विद्यालयों से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारों के साथ अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में मार्च किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों से माहौल देशमय हो उठा।
राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यूएमएस महेशपुर कन्या की यात्रा का नेतृत्व प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक यूसूफ आजाद, विजय शंकर प्रसाद राय, सतीश कुमार, बिनोद कुमार, प्रदीप कुमार, फैसल अली, अनिल कुमार, गोविंद कुमार, स्वाति सिंह, अभिलाषा कुमारी और धीरज कुमार* की सक्रिय भागीदारी रही।
वहीं म०वि० पालीडीह में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, उ०म०वि० अतरुआ में विश्वनाथ साह, उ०म०वि० चुरामनचक में गोपाल राय, उ०म०वि० चकदुल्लम में विवेक कुमार, न०प्रा०वि० बनवारीपुर में चंदन कुमार और म०वि० मल्हीपुर में प्रकाश रंजन राय ने यात्रा का नेतृत्व किया।सभी विद्यालयों के सहायक शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।


