गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों के लिए प्रोजेक्ट आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व और इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों को विषयों को बेहतर तरीके से समझने और सीखने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता का विकास होने के साथ-साथ खोज करने की क्षमता और नई चीजों को जानने की जिज्ञासा भी बढ़ती है।
मौके पर मौजूद प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने कहा कि इस पद्धति को पढ़ाई में शामिल करने से बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रहने के बजाय स्वयं सीखने और विषय को समझने का मौका मिलेगा। इससे पढ़ाई को और अधिक रुचिकर एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।


