गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
विभागीय अधिकारियों के आदेश के अनुसार बुधवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
पर्रा उत्क्रमित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक मनोज झा के नेतृत्व में विद्यालय पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर 15 अगस्त और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए विभिन्न देशभक्ति नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षक सर्वेष झा समेत सभी शिक्षक भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान की जानकारी मिलती है।


