प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रखंड
विजय भारती ब्यूरो प्रमुख AV भारत न्युज बेगूसराय
आजादी के 80वें वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को भगवानपुर प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, पंचायत भवनों और विद्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। सुबह से ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गांव-कस्बों की गलियां गूंजती रहीं।

विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, वंदे मातरम्, परेड, देशभक्ति गीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी दिए गए। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पंचायत भवनों और संस्थानों में फहराया तिरंगा

तेघरा ओपी में प्रभारी कुमारी निकिता भारती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नेहाल फारुख ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन दामोदरपुर में मुखिया राजकुमारी देवी, मेहदौली में शिवशंकर महतो, महेशपुर में रौशन राय, संजात में पूनम कुमारी, काजी रसलपुर में प्रणव भारती, भीठसारी में सरस्वती देवी, लखनपुर में सुरेंद्र कुमार और बनवारीपुर में भगवंती देवी ने तिरंगा फहराया।
कृषि शाखा समिति लखनपुर में पैक्स अध्यक्ष आशा देवी, मेहदौली पैक्स में कार्तिक सिंह, महेशपुर पैक्स में गंगा यादव तथा मनरेगा भवन में पदाधिकारी नितिश कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।
विद्यालयों में दिखा उत्सव का खास उत्साह

यूएमएस महेशपुर कन्या में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह के नेतृत्व में अध्यक्ष अंजलि कुमारी, मध्य विद्यालय मल्हीपुर में प्रधानाध्यापक प्रकाश रंजन राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरामनचक में प्रधानाध्यापक गोपाल राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकदुल्लम में प्रधानाध्यापक विवेक कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बनवारीपुर में प्रधानाध्यापक चंदन कुमार तथा उत्क्रमित विद्यालय दामोदरपुर ब्रह्मस्थान में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया।

निजी विद्यालयों में संत जोसेफ एकेडमी रघुनंदनपुर में प्रिंसिपल सत्येन्द्र कुमार झा, प्रयास एलीमेंटरी में प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार, संत जेवियर स्कूल सूर्यपुरा में निदेशक मणिकांत भूषण, देव पब्लिक स्कूल में निदेशक देवेंद्र कुमार देव और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में पत्रकार विजय भारती ने तिरंगा फहराया।
स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों ने मोहा मन

यूएमएस महेशपुर कन्या, प्रयास एलीमेंटरी और संत जोसेफ एकेडमी में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति का संदेश दिया, जिसे देखने के लिए अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी। वहीं अन्य विद्यालयों में भी देशभक्ति गीत, भाषण, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

जदयू नेता डॉ. सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, उपमुखिया नीरज कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, भाजपा नेता मुन्ना सहनी, उपप्रमुख पंकज यादव, डॉ. एल. साह सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
पूरे दिन प्रखंड क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।


