नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बरौनी डेयरी के पथ संख्या 18 के अध्यक्षों एवं सचिवों की संयुक्त बैठक शनिवार को सदर पंचायत स्थित द्वारिका पैलेस उत्सव हाल नावकोठी में हुई। बैठक की अध्यक्षता राम किशोर सिंह ने की।बैठक के दौरान डेयरी अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि बरौनी डेयरी हमेशा दुग्ध उत्पादक किसानों के हितों में काम किया है।डेयरी जब कर्ज की स्थिति में थी,उस समय भी किसानों से दूध लिया।
डेयरी पर घोटाला के आरोप का जवाब देते कहा कि डेयरी सहकारिता आधारित है।प्रत्येक वर्ष इसका आडिट कराया जाता है।कुछ लोगों के द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।जांच कमिटी गठित की गई है।जांच के बाद जो भी भ्रष्टाचार तथा घोटाले में संलिप्त होंगे उनके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष व सचिव ने स्टील केन में दुध खराब होने, अल्युमिनियम केन का क्षतिग्रस्त हो जाने, डेयरी के चिकित्सक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण नहीं करने,पशुओं के स्वास्थ्य की देखरेख, पोषक आहार की मात्रा के संबंध में सवालों को उठाया। दुग्ध उत्पादक किसानों के बोनस की राशि डीबीटी के खाते में भेजने से उत्पन्न कठिनाई को भी विस्तार से रखा गया।
लगभग 90 फीसदी किसानों का बैंक में खाता नहीं रहने से बोनस वितरण ठंडे बस्ते में है।मनीष कुमार ने बैठक में उठाए गए किसानों की समस्याओं का समाधान बताया। बैठक के दौरान उपस्थित अध्यक्ष व सचिव को जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
मौके पर सुपरवाइजर पंकज कुमार,विनय कुमार, अनिल कुमार,सचिव राष्ट्रपति कुमार, अध्यक्ष पिंटू कुमार, वचन देव सिंह,विपिन सिंह,राम नंदन सिंह, शिव शंकर सिंह,संजय सिंह सहित कई अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।
