नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा बभनगामा मिडिल स्कूल के सामने पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ का ध्वजा स्थापना अयोध्या स्थित नया घाट संकट मोचन हनुमान मंदिर के श्री श्री 108 श्री दिव्यानंद जी महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। अयोध्या से नागा विकास मंच के श्री पुरुषोत्तम महाराज ने कहा कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य ग्राम कल्याण, समाज कल्याण व राष्ट्र कल्याण के लिए महायज्ञ गांव-गांव में आयोजित करना है।
सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु हिंदू राष्ट्र की स्थापना ही अयोध्या से पधारे श्री दिव्यानंद जी महाराज का मुख्य उद्देश्य है।हिंदू समाज को जाति में बाटकर सनातन संस्कृति को कमजोर करने की असफल साजिश को विफल करना है।उन्होंने कहा एकता में ही बल है।इस दौरान पहसारा,बभनगामा, महेशवाड़ा,वृंदावन, डफरपुर सहित अन्य गांवों के श्रद्धालु मौजूद थे।
रामनवमी के शुभ अवसर पर यज्ञ किया जाएगा।मौके पर नावकोठी प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह,पंसस अनीता झा, शिवेश रंजन सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि लोगों ने अपील कर यज्ञ को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया।
