गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर घाघड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों ने शिक्षक वसंत कुमार के मार्गदर्शन में आकर्षक पोस्टर तैयार कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना था।
शिक्षक वसंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के स्मरण के साथ युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और नई खोजों के लिए प्रेरित करने का अवसर है। उन्होंने राकेश शर्मा, शुभांशु शुक्ला, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष अनुभवों की जानकारी विद्यार्थियों को दी तथा स्पेस क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रांति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। मौके पर शिक्षक सहदेव पंडित, अभय कुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।


