नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत स्थित ए.पी.एस.प्लस टू विद्यालय नावकोठी के बच्चे निकले मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर।जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू व प्राचार्य गणेश झा ने शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना अंतर्गत शनिवार को ए.पी.एस.प्लस टू के 50 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की टीम ने शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा विश्वविद्यालय,पावापुरी,विश्व शांति स्तूप व राजगीर दर्शन के लिए निकले।इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश झा ने किया।विद्यालय परिसर से प्रस्थान के समय विद्यार्थियों के चेहरों पर ऐतिहासिक धरोहरों को देखने और जानने की उत्सुकता थी।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली इतिहास,संस्कृति और शिक्षा परंपरा से परिचित कराना है। राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में अनुशासन,सहयोग और सामाजिक समरसता का विकास होता है।कक्षा की चारदीवारी से निकलकर बच्चे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से ज्ञान अर्जित करते हैं।
उन्होंने बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय विश्व को ज्ञान की दिशा देने वाला ऐतिहासिक केंद्र रहा है,जबकि राजगीर बौद्ध धर्म के सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाला पवित्र स्थल है।इन स्थलों का दर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी होगा।इस तरह की यात्राएं बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों के रहन-सहन,परिवेश और नई जानकारियों से अवगत कराती हैं।शैक्षणिक यात्रा के दौरान शिक्षक अरुण कुमार मालाकार, सुनील कुमार,राजीव रंजन,अभय कुमार, शिक्षिका रजनी किरण, लक्ष्मी कुमारी शामिल थे।
