गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के सीमाना घाघरा विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से तिथि भोज का आनंद उठाया।
भोज आयोजन प्रधान शिक्षक मुरारी ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूरी एवं सब्जी परोसी गई। सभी छात्र-छात्राएं पंक्तिबद्ध बैठकर उत्साहपूर्वक तिथि भोज में शामिल हुए।
इस अवसर पर एमडीएम प्रभारी छोटन महतो, शिक्षक दिलीप कुमार, उमेश राम, अमरजीत कुमार, राजू प्रसाद, राजकुमार, संजय सुमन, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार (एकाउंटेंट), दीपक रजक, शंभूनाथ झा, राकेश कुमार, नवनीत कुमार, श्वेता कुमारी सहित शिक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


