गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने बखरी में अंबेडकर चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी TRE-4 की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का विरोध किया और शिक्षा मंत्री के नाम खुला पत्र एसडीओ सन्नी कुमार सौरव को सौंपा।
शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 32 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा के बाद परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अभ्यर्थियों ने पूर्व की परीक्षा प्रणाली लागू करने, डोमिसाइल नीति लागू करने और नेगेटिव मार्किंग समाप्त करने सहित पांच सूत्री मांगें रखीं।
इस दौरान सुमनजीत सुमन ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा से लेकर रिजल्ट और नियुक्ति तक पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की।
विरोध मार्च में प्रिंस सिंह, अभाविप के जिला संयोजक अनुभव आनंद, नगर मंत्री सौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी मौजूद रहे।


