नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
भारतीय चिकित्सा केंद्रीय आयोग की ओर से राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय को नए सत्र में 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति मिलने के बाद महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। नामांकन की अनुमति मिलने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित आम लोगों ने प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी एवं बिहार सरकार के निदेशक आयुर्वेद डॉ. वरुण कुमार को बधाई दी है।
बताया गया कि नए सत्र की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह से पटना स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय एवं बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में लगातार बैठकें की जा रही थीं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक आयुर्वेद तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के प्रयास से बेगूसराय आयुर्वेद महाविद्यालय में 38 छात्रों के नामांकन का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सफल छात्र बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से मेरिट के आधार पर बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में नामांकन ले सकेंगे।
प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक महाविद्यालय में लगातार 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति मिलती रही है। नए सत्र की मान्यता और नामांकन की अनुमति मिलने पर महाविद्यालय के चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने प्राचार्य को बधाई दी।
इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, सह प्राध्यापक डॉ. लाल कौशल कुमार, प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमन रंजन, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. राम सागर दास, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. गार्गी प्रसाद शुक्ला, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. नंद कुमार सहनी, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. राम नंदन सहनी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. उर्वशी सिन्हा सहित अन्य चिकित्सक एवं शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी को महाविद्यालय में नए सत्र की मान्यता और नामांकन का मार्ग प्रशस्त होने पर हार्दिक बधाई दी।


