धर्मेंद्र कुमार AV भारत संवाददाता
वीरपुर प्रखंड के राजकीय कृत बैद्यनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम नीरज कुमार ने किया। इस दौरान हाल ही में बेगूसराय में संपन्न जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफल बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। एचएम ने बताया कि जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में सफल इस विद्यालय की आधे दर्जन बच्चों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की दसवीं क्लास की छात्रा आशिका कुमारी ने चित्रकला प्रतियोगिता में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुई। वहीं दसवीं क्लास की छात्रा अन्नू कुमारी ने मूर्ति कला की प्रतियोगिता में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि समूह नृत्य में प्रेमलता कुमारी, खुशी कुमारी, क्रांति कुमारी व विद्या कुमारी का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के बच्चों में गजब की प्रतिमा मौजूद है। प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। इससे बच्चों में उत्साह बढती है। बच्चों की इस बेहतरीन व शानदार सफलता पर विद्यालय के शिक्षक उतम कुमार, पुनीत कुमार चौधरी,अनुपमा चौधरी,अनिता कुमारी, प्रशांत बरियार,मानस कुमार, कविता कुमारी, आरती कुमारी, राजेश कुमार, पूजा कुमारी, प्रदीप शर्मा, श्रीकांत, अर्जुन,अलका बाला सिन्हा, बलवीर कुमार,मनीष कुमार, कन्हैया कुमार, मोहम्मद रकीम आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
