धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
शुक्रवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में कार्य करने के दौरान ग्राइंडर मशीन से एक प्लम्बर मिस्त्री का अचानक गर्दन कट गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक प्लम्बर मिस्त्री की पहचान वीरपुर पूर्वी वार्ड नम्बर 9 निवासी दिनेश शर्मा के करीब 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देखने के लिए उमड़ी पड़ी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद शर्मा वीरपुर में एक व्यक्ति के यहां घर में प्लंबर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन अचानक उछल कर उसके गर्दन पर जा गिरी।

वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे घटनास्थल पर ही तत्क्षण उसकी मौत हो गई। हालांकि संतुष्टि के लिए स्थानीय लोगों व स्वजनों ने आनन-फानन में बेगूसराय भी लाया गया था। उक्त संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया । वहीं इस घटना से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इधर मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह एवं प्रखंड बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार ने मृतक के परिवार वालों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा सरकारी सहायता की मांग की है।
