धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने रविवार को वीरपुर में पदयात्रा से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया है। हालांकि इससे पूर्व भी वो लगातार अपने क्षेत्र में अपने मतदाताओं से संपर्क में थी लेकिन इस बार वो पदयात्रा के दौरान चुनावी मोड में नजर आई। इसी क्रम में बीरपुर पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रीमती भूषण ने भैरव स्थान नवटोलिया

हाई स्कूल टोला टमटम स्टैंड पकड़ी आदि मुहल्लों का भ्रमण किया। जहां मतदाताओं से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से वो गदगद दिखी। लोगों का स्पष्ट मानना था की चुनावी हार के बावजूद भी अपने मतदाताओं के बीच लगातार इनकी सक्रियता का इन्हें भरपूर लाभ मिलेगा। बातचीत के क्रम में श्रीमती भूषण ने बताया कि यह आमतौर पर मेरा रूटीन भ्रमण है। चूंकि चुनाव नजदीक है इसलिए मीडिया इसे चुनावी पदयात्रा के तौर पर देख रही है। मेरा हमेशा से इन क्षेत्रों से जुड़ाव रहा है ।इस भ्रमण से लोगो को हो रही समस्याओं से रूबरू होने का मौक़ा मिलता है । पिछले पांच

सालों में विकास को जो जंग लगी है लोगों में इस से बहुत नाराज़गी है। लोग मंहगाई बेरोजगारी बढ़ते अपराध जलजमाव से त्रस्त हैं वर्तमान कार्यकाल में इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। मुझे इस बात का संतोष है कि लोग मेरे कार्यकाल को मॉडल के तौर पर देखते हैं और तुलना करते हैं! सैकड़ों की संख्या में साथ चल रहे स्थानीय भीड़ से भी पूर्व विधायक काफ़ी संतुष्ट नज़र आई। इस दौरान इन्होंने असमय और दुखद स्थिति में

हुई कई काल कल्वित लोगों के परिजनों से भी मिली।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, संजीव कुमार, डा रामसागर सिंह,ड गीता प्रसाद सिंह, अमित कुमार,मो खालिद मोहम्मद हनान , रूपेश कुमार, राममूर्ति सिंह,आनंद कुमार, अमित कुमार,रितेश कुमार, जितेंद्र कुमार,रौशन पंडित, नाथो साह,मो अशरफ अभिनव गुप्ता, आनंद हीरा झा,मो जमाल,गंगा राम पंडित, नीरज कुमार, बबलू कुमार, सहित सैकड़ो लोग साथ में चल रहे थे।
