गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान बखरी एवं परिहारा दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माहौल भक्तिमय हो उठा जब बनारस से विशेष रूप से आमंत्रित पंडितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती संपन्न कराई।

आरती के दौरान मंदिर परिसर दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान शंखनाद से वातावरण गूंज उठा।मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर साल शारदीय नवरात्रि में विशेष रूप से किया जाता है।
