धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पानापुर के स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी रैली निकालकर साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई। यह रैली विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से शुरू होकर भवानंदपुर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में पहुंच कर संपन्न हुई।रैली के दौरान बच्चों ने स्वच्छता को लेकर नारे लगाते हुए स्थानीय लोगों और अभिभावकों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया दीपक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार, शिक्षक जयशंकर प्रसाद, राम सागर, नवीन कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित यह प्रभात फेरी ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने और साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देने में सफल रही।
