विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेघड़ा सेवा केन्द्र में शुक्रवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त अवसर पर उपस्थित ब्रह्मा कुमारी व ब्रह्मा कुमार को सम्बोधित करते हुए राजयोगिनी बीके कंचन दीदी ने कहा कि निकट भविष्य में धरती का विनाश निश्चित है।आने वाला समय और भयावह होगा।जाना तो निश्चित है लेकिन परमात्मा के बच्चे को जाने के समय कष्ट नहीं होगा, उसे दुख नहीं होगा लेकिन जो परमात्मा से दूर हैं तथा उन्हें याद नहीं करते तथा पुरुषार्थ नहीं करते हैं वे तरप तरप कर मरेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी को पवित्र होना होगा, लेकिन जो पहले से पवित्र रहेंगे उन्हें पछताना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आत्मा गर्भ में प्रवेश नहीं करेगा,महिलाएं गर्भधारण नहीं करेगी, आत्माएं भटकेंगे। लेकिन बाबा को याद करने वाले पवित्र आत्माओं को भटकना नहीं पड़ेगा। पवित्र आत्मा जहां रहेंगे वहां प्राकृतिक प्रकोप नहीं होगा।

समुद्र भी अपना रास्ता बदल लेगा।नवरात्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी शक्ति ही मां है, नवरात्र में मां के नौ रुपों की आराधना शक्ति के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि शिव व शक्ति की कम्बाइंड आराधना करेंगे तो प्राकृतिक प्रकोप से बचा जा सकता है।शिव शक्ति का कम्बाइड बाबा के लाइट में मर्ज हो गया है।उन्होंने बाबा का स्मरण कराते हुए कहा कि मेरे चारो तरफ गोल्डन लाल प्रकाश फैला हुआ है,उस में हम शिव शक्ति विराजमान हूं उसी नौ देवियों की पुजा होती है। मौके पर उपस्थित सेवा केन्द्र की संचालिका बी के आशा दीदी ने कहा कि बाबा को अपने बच्चों से प्रेम है,वे नहीं चाहते कि उनका बच्चा उन से दूर हो तथा कष्ट भोगे, इसलिए वे बार बार अपने बच्चों से सेवा केन्द्र पर आकर पुरुषार्थ करने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि अभी आपलोग नहीं जगेगें तो पीछे पछताना होगा तब कुछ नहीं मिलेगा। उक्त अवसर पर महिलाओं ने बीके कंचन दीदी,बीके आशा दीदी सहित अन्य दीदीयों को चादर ओढ़ाकर माला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया। उक्त अवसर पर मां दुर्गा, मां सरस्वती व मां लक्ष्मी की झांकी भी प्रस्तुत किए गए तथा उसे पूजन भी किये गये।लड़कियां मां के भजनों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए। तत्पश्चात् भोग आदि का आयोजन किया गया। मौके पर सैकड़ों ब्रह्मा कुमारी व ब्रह्मा कुमार उपस्थित थे।
